सागर (डेली हिंदी न्यूज़)। प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह 25 जनवरी को सागर तथा खुरई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अधिकृत जानकारी के अनुसार श्री सिंह दोपहर 2 बजे तिलकगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेगें। इसके बाद श्री सिंह दोपहर 3 बजे तिलकगंज से प्रस्थान कर सायं 4 बजे खुरई किला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री सिंह शाम 7 बजे खुरई से वापस सागर प्रस्थान करेंगे। उन्हें गुरुवार को यहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेना है।
वित्त मंत्री आज आएंगे
वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया आज 25 जनवरी को अल्प प्रवास पर सागर आएंगे। अधिकृत जानकारी के अनुसार मलैया दोपहर 12 बजे दमोह से प्रस्थान कर सागर आएंगे और दोपहर बाद 2 बजे मलैया ब्रदर्स परिसर स्टेशन रोड पर तिलकगंज में मोटो कार्प के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 3 बजे सागर से वापस दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2017
Leave a Reply